देश में बीते 24 घंटों में 810 मरीज हुए ठीक, एक्टिव केसों की संख्या 11,191

नई दिल्ली
 कोरोना महामारी केसों में अब लगातार गिरावट जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी शुक्रवार (15 अप्रैल) के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 949 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 810 लोग डिस्चार्ज हुए है। देश में इस एक दिन के दौरान 6 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो 11,191 है। देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,30,39,972 है। वहीं कुल रिकवरी 4,25,07,038 है। देश में कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 5,21,743 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,86,30,62,546 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *