महू में अंबेडकर जयंती को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त
भोपाल
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी जन्मस्थली पर लाखों लोगों की जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस अभी से चौकस हो गई है। यहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ सहित कई बड़े नेताओं के पहुंचने की संभावना है। जन्मस्थली पर अंबेडकर की जयंती को लेकर तैयारी अपने अंतिम दौर में हैं। सुरक्षा व्यवस्था पर खासा फोकस किया गया है। इंदौर ग्रमाीण डीआईजी चंद्र शेखर सोलंकी वहां का दौर कर आ चुके हैं।
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी सहित अन्य अफसरों को निर्देश भी दिए हैं। यहां आने वाले लोगों की भी सुरक्षा और व्यवस्थित रूप से लोग अंबेडकर की मूर्ति तक पहुंच सके, इसे लेकर भी निर्देश दिए गए हैं। यहां के हेलीपेड की भी सुरक्षा बड़ा दी गई है। हेलीपेड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक के रास्ते की सुरक्षा में भी पुलिस बल तैनात रहेंगे। पुलिस ने अतिरिक्त बल की भी मांग की है। यहां पर कमलनाथ के उतरने का कार्यक्रम तय हो चुका है। प्रदेश के बाहर से भी कुछ नेताओं के आने की संभावना है।
