तिरुमाला के वेंकेटेश्वर मंदिर में मची अफरा-तफरी, 3 श्रद्धालु घायल

तिरुमाला। आंध्र प्रदेश स्थित तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लेकिन इस दौरान वहां भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। यह भगदड़ क्यों मची, इसका पता नहीं चला है। लेकिन हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि श्रद्धालु सर्व दर्शन टिकट लेने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक धक्का-मुक्की के बीच भगदड़ मच गई।

सर्वदर्शन टिकट सुविधा के जरिये सभी को नि:शुल्क दर्शन मिलता है। हालांकि, इसमें नंबर आने में काफी वक्त लगता है। नि:शुल्क सुविधा की वजह से यहां अक्सर काफी लंबी लाइन होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *