चार राज्यों में जीतकर ‘चौका’ मारा है साल के अंत तक छक्का भी मार देंगे -मंत्री अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भाजपा उत्साहित है। अब पार्टी की नजर इस साल के अंत में होने वाले हिमाचल प्रदेश और गुजरात इलेक्शन पर है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विश्वास जताया कि भाजपा हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि साल की शुरुआत में चौका लगा दिया था और साल के अंत तक छक्का भी मार चुके होंगे।

 हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "भाजपा राज्य में सत्ता बरकरार रखेगी। हमने चार राज्यों में जीतकर 'चौका' मारा है और इस साल के अंत तक हिमाचल प्रदेश और गुजरात में जीतकर छक्का भी हिट कर लेंगे।"

यूपी की तरह हिमाचल में भी खाता नहीं खोल पाएगी आप
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी (आप) पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब में भारी जीत दर्ज करने के बाद आप पहाड़ी राज्य में अपने आधार का विस्तार करने की कोशिश कर रही है ताकि दिल्ली के चुनावों में अपने हालिया प्रभुत्व को जोड़ा जा सके। ठाकुर ने कहा, "आप की यूपी में जमानत जब्त हुई थी और यहां हिमाचल प्रदेश में भी हार जाएगी।" 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *