राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह 14 दिसम्बर से

भोपाल

म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के तत्वावधान में 14 दिसम्बर से 21 दिसम्बर तक समूचे भोपाल क्षेत्र तथा ग्वालियर क्षेत्र में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया जाएगा। सप्ताह के दौरान राजधानी भोपाल सहित सभी स्थानों पर बिजली बचत के संदेश को प्रसारित करने वाले आयोजन होंगे।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी की मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) दिलीप कुमार कापसे ने बताया है कि 14 दिसम्बर को भोपाल में गोविन्दपुरा स्थित कंपनी मुख्यालय में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा द्वारा ऊर्जा संरक्षण संबंधी शपथ कार्मिकों को ग्रहण कराई जाएगी। इसी प्रकार कंपनी के कार्यक्षेत्र के सभी क्षेत्रीय, वृत्त, संभाग तथा विद्युत वितरण केन्द्रों पर कार्यालय प्रमुख द्वारा कार्मिकों को ऊर्जा संरक्षण शपथ दिलाई जाएगी। इसी दिन कंपनी के कार्यक्षेत्र के सभी कार्यालयों में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह संबंधी बैनर कार्यालय के प्रवेश द्वार पर लगाए जाएंगे।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने बताया है कि ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी। स्कूली बच्चों को चित्रकला प्रतियोगिता के द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं उपाय एप (Upay App) के संबंध में चित्र उकेरने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *