7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों को किया जागरुक

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि योग जोड़ने का काम करता है। जो लोग योग करते हैं, उनकी काया निरोगी रहती है और मन स्वस्थ व प्रसन्नचित्त रहता है। इसलिए सिर्फ योग दिवस के दिन ही नहीं बल्कि प्रतिदिन योग करना चाहिए। कोरोना जैसी महामारी भी योग करने वालों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाती। जो लोग प्राणायाम करते हैं, ऐसे लोगों को कोरोना होने पर भी उनके फेफड़ों को कोरोना वायरस ज्यादा प्रभावित नहीं कर सका। इसलिए योग खासतौर पर प्राणायाम को जीवन का अंग बना लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में योग दिवस पर योग किया।  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों में योग के प्रति जागरूकता पैदा करने तथा उन्हें योग की महत्ता से परिचित कराने के लिए भाजपा द्वारा प्रदेश में दो हजार से अधिक स्थानों पर योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए। योग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष के अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पारासर एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा शामिल हुए। प्रदेश के हर मंडल में दो स्थानों पर कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा नरेला विधानसभा के अन्ना नगर स्थित टीकाकरण केंद्र पहुंचे। प्रदेश में हर बूथ पर वैक्सीनेशन महाअभियान में पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता टीकाकरण केन्द्र पर प्रेरक के तौर पर उपस्थित रहे। इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने मुख्यमंत्री चौहान को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश में 7 हजार सेंटर बनाकर वेक्सीनेशन के जिस महाअभियान की शुरुआत की है, उसी के लिए हम घर-घर जाकर पीले चावल डालकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं, जागरुक कर रहे हैं। उन्हें बता रहे हैं कि कोरोना से बचना है तो वैक्सीन लगवाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *