राजधानी की 25 लाख आबादी में सिर्फ 32% को ही लगा पहला डोज, फिर भी पूर्ण अनलॉक की तैयारी

भोपाल
दो दिनों में राजधानी को पूरी तरह अनलॉक कर बाजार खोल दिए जाएंगे। अभी तक जहां सिर्फ चुनिंदा दुकानें ही खोली जा रहीं थीं। अब तमाम व्यापारिक संगठनों की मांग पर बाजारों को खोलने की तैयारी चल रही है। प्रशासन ने व्यापारियों और दुकानों पर कार्यरत कर्मचारियों को 9 जून तक सौ फीसदी टीकाकरण कराने के आदेश दिए हैं। लेकिन कोविन पोर्टल के आंकडों पर गौर करें तो अब तक भोपाल जिले की 25 लाख जनसंख्या में से सिर्फ 32 फीसदी को ही पहला डोज लग पाया है। जबकि 154714 ने सेकेण्ड़ डोज लगवाया है।

अब तक शहर में 122206 लोग राजधानी में संक्रमित मिल चुके हैं। और कोरोना की जद में आकर अब तक 958 की मौतें हो चुकीं हैं। सितंबर में आई पहली लहर के नवंबर में कम होने के बाद पूरी तरह से तमाम व्यापारिक गतिविधियां शुरू कर दीं गईं थीं। जबकि इस अप्रैल में आई दूसरी लहर में संक्रमण तेजी से बढ़ और मौतों के मामले भी तेजी से बढ़े थे। अब अनलॉक के बाद बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ में सामाजिक दूरी का पालन कराने के कोई स्थाई इंतजाम नहीं हैं।

एक्टिव मरीजों की संख्या हुई कम
इधर एक जून से अनलॉक होने के बाद भी राजधानी को पूरी तरह से अनलॉक नहीं किया था। शहर के विभिन्न इलाकों को पांच कैटेगरी में बांटा गया था। उसमें रेड व औरेंज जोन में आने  वाले इलाकों को कंटेनमेंट किया जाना था। इसी क्रम में वार्ड 52 में 70 से अधिक कोविड मरीज होने के चलते इसे औरेंज जोन में शामिल किया गया था,लेकिन अब उक्त इलाके में एक्टिव मरीजों की संख्या कम हो गई है अत: अब इसे भी औरेंज जोन से बाहर कर दिया गया था। अब यहां भी अन्य इलाकों की भांति छूट मिल सकेगी। हालांकि अभी भी कई इलाके में रेड व औरेंज जोन में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *