फर्जी सुरक्षाकर्मी बन महिला से 80 हजार रुपये ठगे

इंदौर
सैन्यकर्मी बन दो ठगो ने महिला से 80 हजार रुपये ठग लिए। आरोपितों ने सेना की वर्दी में फोटो और आइडी कार्ड भी भेजे। ठगी की शिकायत करने पर भी पुलिस ने एक्शन नहीं लिया और ठगोरे अभी भी कॉल कर रुपयों की मांग कर रहे है। मामला संयोगितागंज थाना क्षेत्र का है।

नेमावर रोड़ स्थित शिवकृपा कॉलोनी निवासी खुशबू जालन ने क्राइम ब्रांच और थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई है। महिला ने पुलिस को बताया उसका गृहलक्ष्मी के नाम से ऑन लाइन आम का व्यवसाय है। कुछ दिन पहले ठग का कॉल आय़ा और कहा वह मनजीतसिंह है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में सिपाही है और फिलहाल देवी अहिल्या विमानतल इंदौर में पदस्थ है। थोड़ी देर बाद इसके साथी का कॉल आय़ा और उसने भी सीआरपीएफ का सिपाही बताया। आरोपितों ने खुशबू से 20 पेटी आम का सौदा किया।

आरोपित ने पेटीएम से रुपये भेजने का बोला लेकिन महिला के खाते में पैसे नहीं आए। आरोपित ने क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए कहा। शक न हो इसलिए वॉट्सएप वर्दी में फोटो भी भेज दी। थोड़ी देर बाद खाते से 80 हजार रुपये निकल गए। खुशबू ने क्राइम ब्रांच को शिकायत में खाता नंबर,फोटो,आधार कार्ड की फोटो भी सौंपी है। उसने कहा कि ठगोरों ने दो बार में रुपये निकाले है। आरोपित अभी भी कॉल कर 20 हजार रुपये मांग रहे है। उसने कहा कि सैना का नियम आड़े आ रहा है। पूरे एक लाख एक साथ जमा कर दूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *