पंजाब में सरकारी विभागों में खाली ग्रुप ए,बी और सी के 26,454 पदों के लिए भर्ती को मंजूरी

चंडीगढ़
 
पंजाब मंत्रिमंडल ने युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के मकसद से विभन्नि सरकारी विभागों में खाली पड़े 26,454 पदों पर भर्ती करने की मंजूरी दे दी है। यह फैसला मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में  मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। बैठक के अनुसार ये पद ग्रुप ए,बी और सी से सम्बन्धित हैं। इस भर्ती में गृह, स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और तकनीकी शिक्षा विभाग शामिल होंगे। प्रशासनिक विभागों को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध भर्ती करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक के अनुसार ग्रुप-सी के पदों की भर्ती के लिए इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। यह फ़ैसला रोज़गार मुहैया करवाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगा। इसके इलावा यह कदम सरकारी विभागों के कामकाज को भी बेहतर करेगा ,क्योंकि जहां यह एक तरफ़ ज़रूरी मानवीय स्रोत के साथ काम करना शुरू करेंगे, वहीं दूसरी तरफ़ राज्य के नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ प्रदान करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *