बुलंदशहर में एनकाउंटर: पुलिस की गोली से घायल होने के बाद 25 हजार का इनामी गोकश गिरफ्तार

बुलंदशहर
 

उत्‍तर प्रदेश के बुलंदशहर में गुरुवार की रात पुलिस की गोकशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक अन्‍य बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार रात में थाना गुलावठी पुलिस को सूचना मिली कि गांव चंदपुरा वाले रास्ते से कुछ गोकश बाइक पर सवार होकर गोकशी के लिए जाने वाले हैं। इस सूचना पर गुलावठी पुलिस चंदपुरा अंडरपास से खुशहालपुर वाले रास्ते पर पहुंचकर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ समय बाद चंदपुरा की तरफ से एक बाइक पर 2 संदिग्ध लोग आते दिखाई दिए।

पुलिस ने उन्‍हें रूकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर  फायर झोंक दिया।पुलिस पार्टी बाल-बाल बची। पुलिस ने भी जवाब में गोलियां चलाईं। एक बदमाश को गोली लग गई। वह वहीं गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्‍पताल ले गई। जबकि उसका साथी बदमाश बाइक लेकर भागने में कामयाब रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *